भारत

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या बोले?

jantaserishta.com
27 Dec 2025 2:32 PM IST
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या बोले?
x
बड़ी खबर.
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। मुकेश नायक ने साफ कहा है कि वे यह फैसला पूरी तरह स्वेच्छा से ले रहे हैं। इसके पीछे उनका मकसद नए लोगों को मौका देना है।
मुकेश नायक का कहना है कि उन्होंने मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाया है। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पूरी टीम के साथ मिलकर काम किया। उनका मानना है कि संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर बदलाव जरूरी होते हैं, ताकि नए चेहरे और नई ऊर्जा सामने आ सकें।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई प्रबंधन समिति की बैठक में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था। बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि पुराने लोगों को खुद आगे बढ़कर नए साथियों के लिए जगह बनानी चाहिए। उसी सोच के तहत उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
अपने इस्तीफे में मुकेश नायक ने लिखा, "कल प्रबंध समीति की बैठक में मैंने यह आह्वान किया था कि पुराने लोगों को नए लोगों के लिए स्थान खाली करना चाहिए। मैं स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा देता हूं। दो वर्ष एक बेहद मेहनती, ईमानदार और सक्षम अध्यक्ष के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। मेरी अनन्य शुभकामनाएं।"
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में उथल-पुथल मची हुई है। मामला पार्टी प्रवक्ताओं के टैलेंट हंट कार्यक्रम से जुड़ा है। एक ही काम के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग कमेटियां और आदेश जारी किए गए, जिससे आपसी तालमेल की कमी साफ दिखी।
पहले संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले ने टैलेंट हंट को लेकर कमेटी बनाई। इसके बाद मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने 13 सदस्यीय कमेटी गठित कर प्रदेश को छह क्लस्टर में बांट दिया, लेकिन मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव अभय तिवारी ने इस कमेटी को निरस्त कर दिया। इस लेटर वार ने पार्टी के भीतर असमंजस और विवाद को और बढ़ा दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story