भारत

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का कहर और तेज, एक दिन में मिले ढाई लाख केस

jantaserishta.com
13 Jan 2022 9:21 AM IST
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का कहर और तेज, एक दिन में मिले ढाई लाख केस
x

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 17 हजार 531 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 84 हजार 825 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 47 लाख 15 हजार 361 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story