भारत

तेज रफ्तार कार का कहर, चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को रौंदा, देखकर सांसे थम जाएंगी

jantaserishta.com
8 Feb 2022 4:40 PM IST
तेज रफ्तार कार का कहर, चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को रौंदा, देखकर सांसे थम जाएंगी
x
देखें वीडियो।

छिंदवाड़ा: शहर के परासिया नाके पर रोजाना की तरह रविवार-सोमवार दरमियानी रात वाहन चैकिंग की जा रही थी। वीआईपी रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार स्टॉपर और एएसआई व आरक्षक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। चैकपाइंट पर लगे अन्य पुलिसकर्मियों ने कार सवार चार युवकों को दबोच लिया है।

पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह परासिया नाके पर रविवार रात चैकपाइंट लगाया गया था। रात लगभग २ बजे वीआईपी रोड की ओर से आ रही कार को पुलिसकर्मियों ने रूकने का इशारा किया। कार चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए स्टापर को टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई ५४ वर्षीय किशोर कुमार उईके और ३६ वर्षीय हसमुख पिता धीरू रघुवंशी को गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस ने कार सवार मुल्लाजी पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले २४ वर्षीय नवेद पिता नईम अहमद, शंकर नगर निवासी ३४ वर्षीय साजिद पिता सफदर अली, जबलपुर के घंटाघर निवासी ३८ वर्षीय जफर पिता हैदर अली, ईशानगर निवासी दानिश पिता नईम खान के खिलाफ धारा ३५३, २७९, ३३७, १८६ के तहत मामला दर्ज किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story