भारत

बिग ब्रेकिंग: दबंगों का कहर, कई घर में आग लगा डाली, फिर...फैली सनसनी

jantaserishta.com
25 Oct 2022 12:47 PM IST
बिग ब्रेकिंग: दबंगों का कहर, कई घर में आग लगा डाली, फिर...फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन कुछ नहीं किया।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय में दिवाली की रात दबंगों ने कुछ घरों में आग लगा दी। पीड़ितों ने आग लगाने से उन्हें रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। एक महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया। पिछले महीने भी वर्चस्व को लेकर यहां दबंगों ने गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पीड़ितों का आरोप है कि आगजनी के वक्त पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन कुछ नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक यह मामला बहादुरपुर थाने के अम्माडीह गांव का है। सोमवार रात जब स्थानीय लोग दीपावली का त्योहार मना रहे थे, तभी दबंगों ने वहां कुछ घरों में आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोग उन्हें रोकने के लिए आए तो दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी।
आगजनी के पीड़ितों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीते 5 सितंबर को भी वर्चस्व को लेकर यहां दबंगों ने गोलियां चलाई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। तभी से बहादुरपुर थाने की पुलिस वहां कैंप कर रही है। सोमवारह को पुलिस की मौजूदगी में ही आगजनी की गई। मगर पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया।
अग्निपीड़ितों में पलटा सहनी भी शामिल है, जिसे पांच सितंबर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जब दबंग घरों में आग लगा रहे थे तो पलटा सहनी की पत्नी ने उन्हें रोका। इस पर दबंगों ने उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। फिर पलटा के बड़े भाई सूरज सहनी एवं उसके दो पुत्रों बालाराम सहनी एवं उपेंद्र सहनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story