भारत

दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत

jantaserishta.com
25 Nov 2024 11:32 AM IST
दिखा तेज रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत
x
मुंबई: मुंबई के विले पार्ले इलाके में दो कॉलेज स्टूडेंट्स की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक चार दोस्त एक कार में सवार थे। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है।
मृतक युवकों की पहचान जलज धीर (उम्र 18) और सार्थक कौशिक (उम्र 18) के रूप में हुई है। हादसे में कार में सवार अन्य दो युवक साहिल मेंढ़ा (18 साल) और एक अन्य युवक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय कार की गति क्या थी।
चारों लोग एक ही स्कूल और जूनियर कॉलेज में पढ़े होने के कारण कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। शनिवार को चारों स्टूडेंट्स गोरेगांव में जलज धीर के घर पर इकट्ठे हुए थे और घूमने का प्लान बनाया। इन्होंने बांद्रा में मौज मस्ती की। उसके बाद जब वो वापस लौटने लगे तब वह इस हादसे के शिकार हुए। पुलिस के मुताबिक साहिल मेंढ़ा (कार ड्राइवर) को आरोपी के रूप में पहचाना गया है। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वहीं बीते दिनों महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक मामा पर अपनी तीन साल की भांजी की हत्या का आरोप सगा था। मामा ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा था कि खेल-खेल में दुर्घटनावश बच्ची की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद 20 नवंबर को उसका अधजला शव घर से दूर एक सुनसान जगह पर मिला। शव की पहचान करने पर पता चला कि यह बच्ची वही लापता लड़की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story