भारत

OMG! रफ्तार का कहर CCTV कैमरे में कैद, डंपर अनियंत्रित हुआ

jantaserishta.com
1 Sept 2025 3:03 PM IST
OMG! रफ्तार का कहर CCTV कैमरे में कैद, डंपर अनियंत्रित हुआ
x
बड़ा हादसा टला.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब थाना गंगोह क्षेत्र के महंगी गांव में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सुबह के समय एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. गनीमत रही कि उस वक्त दुकान बंद थी और अंदर कोई भी ग्राहक या दुकानदार मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी.
घटना के समय दुकान के बाहर बस का इंतजार कर रहा एक व्यक्ति खड़ा था, जिसको डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सीएससी गंगोह में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सीधे दुकान की ओर घुस गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया.हादसा देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हादसे के बाद वहां से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर हादसा दिन में होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग सड़क पर मौत को दावत देती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null