भारत
रफ्तार का कहर LIVE! स्कूटी और बाइक की ऐसी भिड़ंत कि उड़ गए परखच्चे, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
jantaserishta.com
31 Oct 2026 5:57 PM IST

x
CCTV हुआ वायरल.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में स्कूटी और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया.
दरअसल, यह घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके सवार दूर जा गिरे.
हादसे में स्कूटी सवार अजगर उर्फ लाल और बाइक चला रहे दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया.
यह पूरी घटना सड़क किनारे स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बाद में किसी ने इस फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. फुटेज में स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के तुरंत बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर की आवाज और शोर-शराबा सुनकर आसपास की दुकानों के दुकानदार भी बाहर निकल आए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





