भारत

कुदरत का कहर, जमींदोज हो गई पूरी की पूरी सड़क, देखें डरावना वीडियो

jantaserishta.com
30 July 2021 12:45 PM IST
कुदरत का कहर, जमींदोज हो गई पूरी की पूरी सड़क, देखें डरावना वीडियो
x
ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ताबड़तोड़ बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. दो दिन पहले 5 जगह बादल फटे तो कल लेह में भी वैसी ही घटना सामने आई. इस वजह से नदियों में उफान आ गया है. नदियां अपने किनारों को पार करने के लिए बेताब हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश लगातार बारिश से बेहाल है. पहाड़ दरक रहे हैं, चट्टानें तिनके की तरह बह रही हैं. सिरमौर से बेहद डरावनी तस्वीरें आई हैं. सिरमौर में NH 707 पर कमरऊ के करीब आज सुबह भयंकर लैंडस्लाइड हुआ जिसकी लाईव तस्वीरें वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाईल कैमरों में कैद कर ली. इस लैंडस्लाइड में एनएच का एक बड़ा हिस्सा बह गया. देखें कैसे लैंडस्लाइड से पूरी की पूरी सड़क ही जमींदोज हो गई. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story