कोरोना के बीच कुदरत का कहर, यहां 13 जून से अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत, जानिए वजह

शिमलाा. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस मॉनसून सीजन (Monsoon Season) में कुदरत का कहर बरपा है. देवभूमि में ये बरसात मौत लेकर बरसी है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 13 जून से अब तक 250 लोगों से ज्यादा लोगों की जान गई है. 14 अगस्त तक 259 लोगों की जान इस मॉनसून सीजन ने ले ली है, जोकि एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है. एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. किन्नौर जिले में दो बार पहाड़ से मौत बरसी है. संपत्ति को भी खासा नुकसान हुआ है. अब तक के आंकलन के अनुसार प्रदेश में 789 करोड़ रू. से ज्यादा की संपत्ति भी बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





