भारत

रहस्यमय बीमारी का कहर, मौत से हड़कंप, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Aug 2022 5:36 PM IST
रहस्यमय बीमारी का कहर, मौत से हड़कंप, जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में रहस्यमय बीमारी से 3 बच्चों की मौत होने के बाद जिला प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, इस बीमारी से पीड़ित अभी भी 2 से 3 बच्चों का इलाज कानपुर में चल रहा है वो भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.

हड़कंप मचने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है. उसी क्रम में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया.
डीएम ने पूरे गांव में सफाईकर्मी लगवाकर गंदगियों को हटवाया और दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अधिकारियों ने गांव के हर घर मे जाकर बच्चों और परिवार से हालचाल जाना.
अधिकारियों ने मेडिकल टीमों को सैंपल इकट्ठा करके इस गंभीर बीमारी की दवाएं वितरित करने के निर्देश दिए हैं. डीएम ने बताया कि 4 टीमें अभी भी गांव में मेडिकल मदद के लिए लगाई गई हैं.
वहीं गांव के लोगों ने रहस्यमय बीमारी को लेकर बताया कि अचानक बच्चों को बुखार और सर्दी जुकाम की समस्या होने लगी. हमने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. यहां भी ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया.
डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि ये बीमारी अचानक मौसम को देखते हुए फैली है. वहीं मेडिकल एक्सपर्ट ने डिप्थीरिया यानी काली खांसी होने की आशंका जताई है.
इस बीमारी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है. सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा गया है, जांच में पता चलेगा कि यह कौन सी बीमारी है और कितनी घातक है.
अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल टीम गांव में लगाई गई हैं, साफ-सफाई कराई जा रही है. सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है, गांव में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story