भारत

तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार पलटी, डॉक्टर की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
24 Nov 2025 5:25 PM IST
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार पलटी, डॉक्टर की दर्दनाक मौत
x
कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। एनएच-91 पर तेज रफ्तार से दौड़ रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई और पहले हाईवे से करीब 15 से 20 फीट नीचे जाकर एक मंदिर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार चला रहे 32 वर्षीय डॉक्टर अमित प्रसाद दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले थे। वे बुलंदशहर के खुर्जा स्थित पीएलआरडी अस्पताल में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि डॉ. अमित हर सप्ताह की तरह शनिवार शाम खुर्जा से दिल्ली अपने घर आते थे और रविवार को रुकने के बाद सोमवार सुबह फिर से अस्पताल के लिए रवाना हो जाते थे। सोमवार की सुबह भी वे अपनी ब्रेजा कार से खुर्जा जा रहे थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 7:30 बजे जब डॉक्टर की कार धूम मानिकपुर बाईपास के पास पहुंची, तभी वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ गया। तेज गति के कारण कार पलटते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी और सीधे मंदिर की दीवार से टकरा गई। जोरदार धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बादलपुर थाना पुलिस थोड़ी ही देर में पहुंच गई।
पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे डॉक्टर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस का कहना है कि कार की गति काफी तेज थी और प्रथम दृष्टया आशंका है कि डॉक्टर को ड्राइविंग के दौरान झपकी आ गई होगी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद हाईवे पर रफ्तार पर रोक लगाने और दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने भी इस मार्ग पर गाड़ियों की तेज रफ्तार और बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story