भारत

तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

jantaserishta.com
4 April 2026 1:09 PM IST
तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मुंबई: मुंबई के माटुंगा इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहराब रुसी कोतवाला के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी कार चालक की पहचान रामकृष्णन सूर्यनारायण के रूप में की गई है।
घटना के बाद माटुंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोहराब कोतवाला सड़क किनारे फल खरीदने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और उसके बाद नियंत्रण खोते हुए बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग व्यक्ति दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों और आरोपी चालक की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर माटुंगा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय चालक की गति कितनी थी और क्या वह लापरवाही से वाहन चला रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story