भारत

बारात की खुशी मातम में बदल गई, दुल्हन पक्ष के लोगों का शर्मनाक कारनामा

jantaserishta.com
14 Feb 2022 8:32 AM IST
बारात की खुशी मातम में बदल गई, दुल्हन पक्ष के लोगों का शर्मनाक कारनामा
x
बारात में डांस के दौरान झगड़ा।

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी (Barabanki) जिले में बारातियों के लिए बने नाच गाने के स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करना चाहते थे जिसका बारातियों ने विरोध किया. आपसी कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई. लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने एक बाराती को इतना पीट दिया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जिले के राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले स्वामी नाथ की बेटी की बारात सफदरगंज के सदेवा से आई थी. बाराती अपने मनोरंजन के लिए नाच गाने की व्यवस्था साथ कर लाए थे. रात लगभग 10 बजे डांस देखने के लिए लड़की पक्ष के कुछ युवक भी वहां पहुंच गए जहां बारात रूकी थी. इसमें से एक युवक स्टेज पर चढ़ने की जिद करने लगा. इसको लेकर बारात में आए मीरापुर किठूरी निवासी सुनील चौहान ने मना कर दिया. इसके बावजूद लड़की पक्ष के लोग नहीं माने तो सुनील घर के मालिक को बुलाने के लिए लड़की के घर की तरफ जाने लगा. इस पर डांस देखने आए युवकों ने सुनील को रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने लगे. इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद मारपीट करने वाले आरोपी मौके से भाग गए.
सुनील के साथ जा रहे बाराती कुलदीप ने इसकी सूचना बारातियों को दी. बारातियों ने मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में नाच गाने के दौरान विवाद हो गया था. उसी में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई. मामला दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story