भारत

परिवार की उजड़ी खुशियां, दो व्यक्तियों का काल बना आवारा पशु

Shantanu Roy
2 Oct 2023 12:24 AM IST
परिवार की उजड़ी खुशियां, दो व्यक्तियों का काल बना आवारा पशु
x
होशियारपुर। होशियारपुर ज़िले के दसूहा में एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। दरअसल, आवारा पशु के सामने आने से बाइक और स्कूटर की टक्कर हो जाने के कारण ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मुकेरियां का रहने वाला मोहम्मद जाकिर हुसैन कपड़ा व्यापारी था और किसी काम से वह दसूहा आया था। जब वह वापिस मुकेरियां लौट रहा था तो रास्ते में अचानक एक आवारा पशु उसके सामने आ गया जिसके बाद उसका बाइक बुरी तरह से बेकाबू हो गया और वह सामने से आ रहे स्कूटर से टकरा गया जिस पर ज्ञान चंद नाम के व्यक्ति सवार थे। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों व्यक्ति अनियंत्रित होकर बीच सड़क गिर गए और गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Next Story