भारत

उद्योगपति के सनकी बेटे की करतूत, पूर्व प्रेमिका को जमीन पर पटका फिर दांतों से काटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

jantaserishta.com
31 Dec 2021 7:24 PM IST
उद्योगपति के सनकी बेटे की करतूत, पूर्व प्रेमिका को जमीन पर पटका फिर दांतों से काटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात के सूरत में एक उद्योगपति के सनकी बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले लड़के ने अपनी पूर्व प्रेमिका को जमीन पर पटका. फिर से दांतों से काटा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उद्योगपति के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बताया जा रहा है कि युवक सूरत के उद्योगपति कबूतरवाला परिवार से है. 26 दिसंबर को क्रुणाल की पूर्व प्रेमिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसकी शिकायत करने के लिए क्रुणाल के घर पहुंची थी. तभी क्रुणाल वहां पहुंच गया और शिकायत सुनने के बाद अपनी प्रेमिका से मारपीट करने लगा. पहले उसने पूर्व प्रेमिका को पटक दिया और उसे काट भी लिया.
उधर, युवती का बॉयफ्रेंड उसे ऐसा न करने के लिए रोकता रहा. वह उसे रोकने के लिए आगे बढ़ता है. लेकिन क्रुणाल के घर में लगे सुरक्षाकर्मी उसे रोक देते हैं. लेकिन वह क्रुणाल की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लेता है और इसे वायरल भी कर देता है. इसके बाद सूरत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी.
वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व प्रेमिका ने भी एक और वीडियो जारी किया. इसमें उसने क्रुणाल पर गंभीर आरोप लगाए. युवती का आरोप है कि उसे डर है कि क्रुणाल उसे और उसके बॉयफ्रेंड को मार देगा या उसके साथ रेप जैसी दुर्घटना करा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story