भारत

जिम बना अखाड़ा! इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर के साथ मारपीट का LIVE मंजर...

jantaserishta.com
25 Dec 2025 4:35 PM IST
जिम बना अखाड़ा! इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर के साथ मारपीट का LIVE मंजर...
x
वीडियो आया सामने.
अमृतसर: अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में स्थित एक जिम में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर अमन के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. यह मामला जिम की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पीड़ित अमन का कहना है कि जिम में सारा पैसा उसने लगाया था, लेकिन उसने 70 प्रतिशत हिस्सेदारी मनप्रीत के नाम पर रखी थी. अमन के अनुसार, लालच के चलते मनप्रीत ने जिम पर पूरा कब्जा करने की कोशिश की और इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
अमन का आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी मंगेतर ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट की. उसने बताया कि इस दौरान उसके बाल खींचे गए और उसे चोटें भी आईं. यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. अमन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर मारपीट की घटना देखी जा सकती है.
बता दें, अमन इंटरनेशनल स्तर का बॉडी बिल्डर है और वह कई अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है. उसने आरोप लगाया कि उसके केशों की बेअदबी भी की गई, जिसे लेकर उसने अकाल तख्त में भी शिकायत दर्ज कराई है. अमन का यह भी कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन उसकी शिकायत पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
इस मामले में पुलिस का पक्ष भी सामने आया है. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और महिला के बयान के आधार पर अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अमन की ओर से भी शिकायत आई है और उस पर भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null