भारत
OMG! दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन, ग्रामीणों ने किया ऐसा काम...
jantaserishta.com
26 April 2024 1:18 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने मामला को किसी तरह शांत करवाया।
भगवानपुर: शादी में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन पक्ष के लोगों के इस कदम से हर कोई हैरान हो गया। पुलिस में मामला पहुंचा तो सारी बात सामने आई है। पुलिस ने मामला को किसी तरह शांत करवाया।
उम्मीद से ज्यादा दहेज मांगने पर नाराज ग्रामीणों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। बाराती फरार ना हो जाए इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर ट्राली से बंद कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों तथा दूल्हन के परिवारजनों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी।
मौके पर पुलिस और विधायक ममता राकेश देर रात तक मामला शांत कराने में जुटी रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण की बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के थीथोला गांव के युवक से तय थी। गुरुवार को धूमधाम के साथ गांव में बारात आई हुई थी।
हालांकि अचानक निकाह के समय दहेज की मांग को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। साथ ही गांव के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से रास्ते बंद कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने पहले जमीन बाद में एक बड़ी रकम देने के बाद ही निकाह पर अड़े थे। भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी शादी समारोह में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया।
इधर, लड़की पक्ष ने विवाद का हवाला देते हुए लड़की को भेजने से मना कर दिया। दोनों पक्षो के लोगों में देर रात तक समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि शादी में किसी बात को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





