भारत

महिला के पैरों तले खिसक गई जमीन, 800 रुपये के चक्कर में...FIR दर्ज

jantaserishta.com
25 March 2024 8:05 AM IST
महिला के पैरों तले खिसक गई जमीन, 800 रुपये के चक्कर में...FIR दर्ज
x
इसके बाद महिला को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया।
देहरादून: एक महिला ऑनलाइन निवेश से मात्र आठ सौ रुपये कमाकर 2.13 लाख रुपये गंवा बैठी। साइबर ठगों ने उनको निवेश से मोटी कमाई का झांसा दिया था। प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी के अनुसार, अंजू निवासी प्रेमनगर को पांच मार्च को दो व्हाट्सऐप नंबरों से मैसेज आए थे।
मैसेज करने वालों ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताया और इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिला को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में टास्क पूरे करके उनको आठ सौ रुपये मिले। इसके बाद 2000 हजार का टास्क दिया गया और 2800 रुपये खाते में दर्शाए गए।
आठ सौ रुपये अतिरिक्त मिलने पर महिला को विश्वास हो गया और उन्होंने 2,13,900 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप डिलीट हो गया। जब उन्होंने कंपनी की जानकारी जुटाई तो वो फर्जी निकली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story