भारत

दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
21 Jun 2022 9:04 AM IST
दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन, हुआ कुछ यूं...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

बदायूं: युवक ने खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी कर ली। जब दुल्हन उसके साथ ससुराल पहुंची तो हकीकत खुल गयी। युवक पहले से शादीशुदा था। उसके एक बेटी भी थी। इस पर दुल्हन ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

कस्बा म्याऊं निवासी पवन नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पास में अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती भी एक कंपनी में काम करती थी। दोनों की जान पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया।
युवती के मुताबिक उन्होंने 15 जून को नोएडा के एक मंदिर में शादी की। इससे पहले जब भी उसकी पवन से बात हुई तब उसने बताया कि वह कुंवारा है, उसकी शादी नहीं हुई है। इससे युवती भी उसकी बातों में आ गई और उसे पति मान लिया।
दो दिन पहले युवती पवन के साथ म्याऊं आई थी। जब उसका परिवार के लोगों से परिचय हुआ, तब पता चला कि पवन की पहले शादी हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। इस पर खूब विवाद हुआ। युवती ने सूचना देकर अपनी मां को ससुराल बुला लिया। युवती अपनी मां के साथ अलापुर थाने पहुंची। उसने आरोपी पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story