भारत

भांजी के पैरों तले से खिसक गई जमीन, कलयुगी मामा ने रिश्‍ता किया शर्मसार

jantaserishta.com
7 April 2024 12:00 PM IST
भांजी के पैरों तले से खिसक गई जमीन, कलयुगी मामा ने रिश्‍ता किया शर्मसार
x

सांकेतिक तस्वीर

मुकदमा दर्ज कराया है।
लखनऊ: लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मड़ियांव कोतवाली में छात्रा के साथ मामा ने ऐसी डिमांड कर दी कि भांजी हैरान रह गई। छात्रा ने माथा पकड़ लिया। पीड़िता के मुताबिक मामा ने घर में आकर उसकी फोटो खींची थी और शादी करने का दबाव डाला था। छात्रा इसके लिए तैयार नहीं थी। जिसके चलते उसे धमकाया गया। परेशान छात्रा ने मामा को सबक सिखाने के लिए शिकायत की है। छात्रा ने मामा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगंज सेक्टर-ए निवासी 18 वर्षीय युवती निजी स्कूल से इंटर कर रही है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को वह घर में अकेले थी। मां और छोटी बहन बाजार गए हुए थे। इस दौरान ही सीतापुर निवासी मामा घर आए थे। आरोपी ने भांजी को पानी लाने के लिए किचन में भेजा था। इस दौरान ही मोबाइल पर छात्रा की फोटो खींच ली। वापस आने पर फोटो दिखाते हुए कहा कि मुझसे शादी कर लो। मामा की यह बात सुन कर भांजी हैरान रह गई। उसने बात मानने से इंकार कर दिया। उस वक्त आरोपी घर से चला गया था। वहीं, माता-पिता के वापस आने पर छात्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने साले को फोन कर विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद भी आरोपी की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। बात नहीं मानने पर दो रिश्तेदारों की मदद से आरोपी वीडियो वायरल की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने मड़ियांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story