भारत

मिट्टी में मिल गए दूल्हे के अरमान, आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंचा

jantaserishta.com
15 July 2024 5:39 PM IST
मिट्टी में मिल गए दूल्हे के अरमान, आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंचा
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाने पहुंचकर दुल्हन या फिर नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
अमरोहा: यूपी के अमरोहा से लूट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन की हसरत में दिव्यांग दूल्हे ने करीब ढाई लाख रुपये गंवा बैठा। यह रकम युवक ने कर्ज ली थी। इसके अलावा फर्जी ससुराल वाले कई दिनों तक उसी के घर में रहकर मौज उड़ाई। बाद में जेवर और सारा सामान लेकर दुल्हन और ससुराल वाले फरार हो गए। अब युवक थाने में जाकर दुल्हन या फिर अपने दिए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है।
ये घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्ल वाली डगरौली गांव का है। राजू एक हाथ से दिव्यांग है। इसी के चलते उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। राजू के मुताबिक चार दिन पहले उसके घर 9 लोग आए, जिनमें एक महिला, दो पुरुष और छह बच्चे थे। महिला और पुरुषों ने कहा कि वह उसकी शादी करा देंगे। शादी के नाम राजू के मन ही मन खुश हुआ उसने आए मेहमानों की जमकर खातिरदारी की। इसी बीच दुल्हन दिखाने के लिए वह उसे संभल जिले के गंवा के रजपुरा गांव ले गए।
यहां बस स्टैंड पर ही एक युवती ने राजू को देखकर पसंद भी कर लिया। इसके अगले दिन राजू दुल्हन को जेवर, कैश समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान देकर आया। तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां से दुल्हन को राजू के साथ आना था, लेकिन ऐन मौके पर उसके साथ धोखा हो गया। दुल्हन और फर्जी ससुराल वाले माल और नकदी लेकर वहां से गायब हो गए। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी जब दुल्हन और ससुरालवाले नहीं मिले तो राजू निराश होकर घर लौट आया। राजू का के मुताबिक उसने ब्याज पर ढाई लाख रुपये कर्ज लेकर शादी के लिए खर्च किया था। लेकिन इसके बावजूद भी दुल्हन नहीं मिल सकी है। अब वह पुलिस थाने पहुंचकर दुल्हन या फिर नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस मामले से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने इनकार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story