दूल्हे की बहन से छेड़खानी, जमकर चले लाठी-डंडे, ये है विवाद का कारण

रांची के डोरंडा इलाके से बुधवार को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले. सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मनी टोला वारसी चौक के पास से एक युवक की बारात लौट रही थी. इस दौरान भुइयांटोली से गुजरने के दौरान दूल्हे की बहन से छेड़खानी की घटना हुई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





