भारत

घोड़ी चढ़े दूल्हे को मार दी गोली, दुल्हन सदमे में आई, वजह जानकर आपका दिमाग हिल जाएगा

jantaserishta.com
10 May 2024 10:20 AM IST
घोड़ी चढ़े दूल्हे को मार दी गोली, दुल्हन सदमे में आई, वजह जानकर आपका दिमाग हिल जाएगा
x
तमंचा लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गया.
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बारात चढ़त के दौरान दूल्हा के भाई ने दूल्हे को गोली मार दी. इससे दूल्हा घायल हो गया है. गोली चलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई. दूल्हा का भाई तमंचा लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गया. लोगों ने आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी. दूल्हा का कहना है कि उसने शादी में मौसी के लड़के को नहीं बुलाया था, इस कारण उसने बारात चढ़त के दौरान गोली मार दी.
जानकारी के अनुसार, यह घटना रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र के पंवारिया में देर रात हुई. यहां के रहने वाले हरदयाल की बेटी की शादी उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी ओम प्रकाश के बेटे करण के साथ तय हुई थी. करन देर रात उत्तराखंड से रामपुर पंवारिया बारात लेकर आया था.
शादी समारोह के बीच दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी. बारात चढ़ने जा रही थी. बग्घी भी तैयार थी, तभी मुरादाबाद का रहने वाला दूल्हे का मौसी का लड़का वहां पहुंचा और उसने करन पर फायर झोंक दिया. इससे दूल्हा करन घायल हो गया. गोली चलने की घटना के बाद बारात में अफरा तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.
दूल्हे के परिजन अभिषेक ने बताया कि मौसी के बेटे ने दूल्हे को गोली मारी और वह मौके से फरार हो गया. इसकी एक डेढ़ साल पहले लड़ाई हो गई थी, इसी वजह से गोली मारी. हम यह चाहते हैं कि इस मामले में कार्रवाई हो और जो दोषी है, वह पकड़ा जाए. हमने तहरीर दे दी है.
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल देर रात बारात में एक रिश्तेदार ने दूसरे पर गोली चला दी थी. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की विवेचना की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. उसे जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. इनकी कुछ रंजिश चल रही थी, इसी के कारण यह घटना हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story