भारत

सात फेरों के समय दुल्हन देखकर दूल्हा हैरान, शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, घूंघट उठाकर देखा तो लगा शौक

Tulsi Rao
28 Aug 2021 5:51 PM GMT
सात फेरों के समय दुल्हन देखकर दूल्हा हैरान, शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, घूंघट उठाकर देखा तो लगा शौक
x
यूपी के इटावा जिले में शादी के दौरान हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की शादी तय कराई गई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तब लड़की वालों ने लड़के को 20 की लड़की को दिखाया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूपी के इटावा जिले में शादी के दौरान हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की शादी तय कराई गई थी। जब रिश्ता तय हो रहा था तब लड़की वालों ने लड़के को 20 की लड़की को दिखाया था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को देखने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी। दोनों ओर से शादी की रस्में शुरू हो गईं। शादी मंदिर में होने थी। शादी के दिन दूल्हा परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ मंदिर पहुंचा। सात फेरों से पहले जैसे ही दुल्हन आई तो दूल्हे के होश उड़ गए। शादी से पहले लड़के ने जिस लड़की को देखा था वह नहीं थी उसकी जगह दो बच्चों की मां थी। दूल्हे ने यह देखकर तुरंत शादी से इनकार कर दिया और सीधे थाने पहुंच गया।

मामला इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपने साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अविवाहित है, पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और शादी कराने की बात कही। इस पर वह तैयार हो गया और 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर पर 20 साल की लड़की दिखाई गई। लड़का और लड़की ने भी एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़की देखकर वह शादी को तैयार हो गया।
लड़की पक्ष ने लड़के वालों से शादी में खर्च के नाम पर 35 हजार रुपये भी ले लिए। शुक्रवार को काली माता मंदिर विजयपुरा में शादी होना तय था। शादी के लिए दूल्हा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया और लड़की पक्ष भी आ गया। लेकिन रश्मे शुरू होने के पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। शादी से पहले 20 साल की लड़की दिखाई गई थी लेकिन शादी के दिन मंदर में जिसे लाया गया वह 20 साल की लड़क नहीं बल्कि 50 साल की महिला थी।
उत्तर प्रदेश से और
यूपी: सड़क नहीं बनी तो लोगों का फूटा गुस्सा, यूपी के मंत्री को गाड़ी से नीचे उतारा, फिर कीचड़ में पैदल चलवाया
नाराज लोगों ने यूपी के मंत्री को गाड़ी से उतारा, फिर कीचड़ में चलवाया
परमानेंट किए जाएंगे यूपी के संविदा कर्मचारी, इस विभाग के 100 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
यूपी: परमानेंट किए जाएंगे संविदा कर्मचारी, 100 कर्मचारियों को होगा लाभ
यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, जितिन प्रसाद समेत ये नेता बन सकते हैं मंत्री
यूपी: अगले सप्ताह योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार
यूपी: इन कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मियों के समान मिलेगा वेतन, पांच हजार कर्मियों को होगा फायदा
यूपी: 5000 कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मियों के समान मिलेगा वेतन
50 साल की महिला से शादी कराने की खबर से दूल्हा भौचक रह गया। उसने खुद के साथ धोखाधड़ी होते देख शादी करने से इनकार कर दिया। लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष को दिये गये 35 हजार रुपये मांगे तो वे गालीगलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Next Story