भारत

दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था दूल्हा, हादसे में मौत

Nilmani Pal
18 Oct 2024 1:45 AM GMT
दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था दूल्हा, हादसे में मौत
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर परिवार के साथ घर लौट रहे दूल्हे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है। ट्रेन से लौटते समय चलती गाड़ी से दूल्हा गायब हो गया। जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच दूल्हे की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी मिली। लाश मिलने की जानकारी होते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दूल्हे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घर वालों को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई है।

15 अक्तूबर को सीकरी के गांव बेनिया बास के भागचंद की शादी प्रयागराज की रूसी के साथ हुई थी। भागचंद और उसका परिवार बुधवार को प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस से दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहा था। भागचंद के भाई रामेश्वर ने बताया कि इटावा के पास सभी लोग ट्रेन के डिब्बे में सो गये थे। उनको पता नहीं चला कि कब और किस हालात में भागचंद कहां चला गया।

जब भागचंद नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इसी बीच गुरुवार की सुबह जैतपुर रेलवे स्टेशन के पास करीब दो सौ गज की दूरी पर ट्रेक के किनारे भागचंद का शव पड़ा मिला। जीआरपी की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाह की मोरचरी में रखवा दिया। मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। भागचंद के हाथ में कंगन भी बंधा था। एसओ जैतपुर तरुण धीमान की सूचना पर परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग मोरचरी पर पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद शव उनको सौंप दिया गया। माना जा रहा है कि चलती ट्रेन से वह गिर गया था।

Next Story