भारत
ये क्या! सदमे में आया दूल्हा, दोस्तों के साथ पी शराब, फिर तो...
jantaserishta.com
28 April 2024 8:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लड़की पक्ष का खर्च देने के बाद मामला शांत हुआ।
संतकबीरनगर: यूपी के संतकबीरनगर में एक दूल्हा अपनी शादी की खुशी में बड़ी गलती कर गया। उसने बारात में शामिल अपने दोस्तों के साथ शराब पी ली। द्वारपूजा में उसकी हरकतें देख कानाफूसी शुरू हो गई। बात दुल्हन के कानों तक पहुंची तो भड़क गई। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला लेकिन कोई फायदा नही हुआ। दूल्हे को बिना शादी बारात के साथ वापस लौटना पड़ा।
मामला संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा गांव का है। यहां शुक्रवार की रात आई बारात में दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची घनघटा थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष में बातचीत करा कर मामले को शांत कराया। हालांकि बारातियों और दुल्हे को बैगर शादी की रस्म पूरी किए वापस घर लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भोतहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आजमगढ़ जिले अतरौलिया के अन्तपुर बढ़या गांव के रहने वाले शिवम् पुत्र मोहित से तय की थी। निर्धारित तारीख पर शुक्रवार को बारात आजमगढ़ से भोतहा गांव पहुंची। जनवासे में जलपान के बाद बारात द्वारपूजा के लिए लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा की रस्म शुरू हुई तो शराबियों की तरह दूल्हे की हरकत देख लड़की पक्ष वालों को नागवार लगा। दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। बात आगे बढ़ी तो दुल्हन और दुल्हन के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
पुलिस ने समझौता कराकर दोनों पक्षों को शांत कराया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश राय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। लड़की पक्ष का खर्च देने के बाद मामला शांत हुआ। बारात बिना शादी के वापस लौट गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





