दूल्हे को शादी के बहाने ठगा गया, मंडप में 50 साल की महिला की हुई एंट्री, फिर...

इटावा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा जिले मे एक दूल्हे को शादी के बहाने ठगने (Fraud) का अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शादी कराने के नाम पर कुछ लोगों ने युवक को पहले एक खूबसूरत लड़की दिखाई, लेकिन जब शादी होने को हुई तो कोई दूसरी 50 साल की महिला सामने कर दी, जिसको देखने के बाद विरोध करने पर दूल्हे से ना केवल मारपीट की गई. बल्कि उसके पास रखे 35000 रुपये भी छीन लिए गए. इस मामले के सामने आने के बाद इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई करने भरोसा दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





