दूल्हे को दहेज में चाहिए बाइक, न मिलने पर शादी से किया इनकार, दुल्हन ने किया ये काम

बिहार के छपरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर दूल्हे ने बारात ले जाने से ही इनकार कर दिया. इस घटना से दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि उसने थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ शिकायत कर दी. यह घटना मशरक थाना इलाके के हरपुरजान गांव की है. बताया जा रहा है कि गुड़िया नाम की लड़की की शादी लखनपुर गांव के जगलाल राम के बेटे धर्मेंद्र के साथ तय हुई थी. आज उसकी बारात आनी थी. लड़की का परिवार दूल्हे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार था लेकिन दूल्हे ने बारात लाने से ही इनकार कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





