भारत

घोड़ी पर दूल्हे ने ली आखिरी सांस, LIVE वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
15 Feb 2025 4:40 PM IST
घोड़ी पर दूल्हे ने ली आखिरी सांस, LIVE वीडियो हुआ वायरल
x
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, श्योपुर में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पंडित जी जब तक सात फेरों और मंत्रोच्चार से दूल्हा-दुल्हन को सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बांधते, उससे पहले ही अचानक दूल्हे की मौत से हड़कंप मच गया।
दुल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और तोरण मारने के बाद जैसे ही घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था तभी अचानक से दूल्हे ने दम तोड़ दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।
मौत से पहले दूल्हे ने घोड़ी उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया और फिर घोड़ी पर सवार होकर बारात आगे जाने लगी। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई। दूल्हे की मौत से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story