भारत

दूल्हे ने कहा लड़की के साथ 7 फेरे लेकर कर दी बड़ी गलती, कहा- सबकुछ खत्म, जाने क्या है पूरा मजा

jantaserishta.com
15 Feb 2022 9:46 PM IST
दूल्हे ने कहा लड़की के साथ 7 फेरे लेकर कर दी बड़ी गलती, कहा- सबकुछ खत्म, जाने क्या है पूरा मजा
x
पढ़े पूरी खबर

बाड़मेर: देशभर में लुटेरों का ऐसा गैंग सक्रिय है जो अपना शिकार ऐसे लोगों को बनाता है जिनकी शादी नहीं हो रही होती है या उन्हें विवाह के लिए अपनी पसंद की लड़की नहीं मिल रही होती है. ये गैंग दलाल बनकर शादी करवाता है और फिर नई नवेली दुल्हन के जरिए लूट की वारदात को अंजाम देता है. बाड़मेर में बुजुर्ग कहते हैं कि शादी-विवाह जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है. पूरी तरह सोच-समझकर और जांच परखकर ही निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताने के अलावा हाथ में कुछ नहीं रह जाता है. अब राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दुल्हन ने शादी के बाद ही दूल्हे की लाइफ बर्बाद कर शर्मनाक कांड कर दिया. अब दूल्हा यही कह रहा है कि मैंने इस लड़की के साथ 7 फेरे लेकर बड़ी गलती कर दी, सबकुछ खत्म हो गया.

मामला बाड़मेर जिले के भीमड़ा गांव का है, जहां 15 दिन पहले घर आई दुल्हन जेवरात लेकर फरार हो गई है. बताया जा है कि महिला तीन लाख रुपए नगदी भी ले गई है. महिला की इस हरकत से पूरा परिवार सदमे में है. वहीं दूल्हा मेहराराम तो इतना शर्मिंदा है कि वो अपना चेहरा किसी को तक नहीं दिखा रहा है. इतना ही नहीं उसने पुलिस के पास शिकायत करने के लिए अपने एक दोस्त को भेजा.
पीड़ित दूल्हा मेहराराम ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले जोगाराम ने कुछ महीने पहले उसकी शादी कराने की बात कही थी. इसके लिए उसने एक लड़की की फोटो दिखाई जो पसंद आ गई. फिर वो 4 नवंबर 2021 को लड़की को लेकर आया, जिससे मुलाकात कराई गई. लड़की का नाम ममता था. शादी कराने के एवज में 3 लाख रुपए की डिमांड की गई इसके लिए परिवार राजी हो गया. पहले कोर्ट में मैरिज की, फिर हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ.
दूल्हे ने बताया कि शादी के बाद दल्हन को लेकर अपने घर आ गया. सबकुछ ठीक चल रहा था, करीब 10 दिन बाद दुल्हन ममता ने किसी बहाने से अपने भाई के खाते में 40 हजार रुपए डाल लिए. इसके बाद वो (पति) गांव से दूर काम से बाहर चल गया, इसी दौरान वो (दुल्हन) गहने और नगदी लेकर फरार हो गई. वापस आने के बाद जब फोन किया तो उसने अपनी मम्मी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, साथ ही कहा कि वो 15 से 20 दिन में वापस आ जाएगी. लेकिन 2 महीने हो गए, वो अब तक नहीं आई. इतना ही नहीं वो कई तरह के आरोप भी लगाती है.
बता दें कि, शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पहले से शादीशुदा है और वो राजस्थान के एक लुटेरे गैंग का हिस्सा है, जिनका काम शादी के नाम पर ठगी करना होता है. वहीं, मामले की जांच कर रहे अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story