भारत
दूल्हे ने किया शादी से इंकार, चौंक उठे घराती बाराती, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
16 Jun 2024 4:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सनसनीखेज मामला सामने आया है।
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी करने के लिए हरियाणा से आए दूल्हे ने ऐन मौके पर फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। दरअसल शनिवार को दूल्हे ने युवती का रंग सांवला बताकर शादी से मना करते हुए लड़की के परिजनों को दिए रुपये वापस मांगने लगा। इसी बात पर लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ये मामला चौरीचौरा क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले एक परिवार ने युवती से शादी करने के लिए चौरीचौरा के एक महिला से संपर्क किया। उसके बताने पर युवक ने शादी के लिए युवती के परिजनों को रुपये भेज दिया और शनिवार को मंदिर में शादी होना तय हो गया। शादी को आने के बाद दूल्हे ने दूसरी लड़की की फोटो भेजने और सांवली लड़की से शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। उधर, मंदिर परिसर में विवाद की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लड़की के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि वर पक्ष की ओर से मिले रुपयों से उन्होंने शादी का सामान खरीद लिए थे। बाद में दूल्हा लड़की को सांवला बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। अब वह दिए गए रुपये वापस मांग रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई है। दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





