भारत

सात फेरे लेने के पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, तिलक के दौरान की थी हर्ष फायरिंग

jantaserishta.com
8 Jun 2023 2:28 PM IST
सात फेरे लेने के पहले दूल्हा पहुंच गया जेल, तिलक के दौरान की थी हर्ष फायरिंग
x
मां की हो गई मौत.
आरा: बिहार पुलिस की सक्रियता के बाद भी राज्य में हर्ष फायरिंग की घटना नहीं रुक रही। इसी तरह की एक घटना में सात फेरे लेने के पहले ही दूल्हा अब जेल पहुंच गया। दरअसल यह पूरा मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, डिहरी गांव निवासी बजरंगी कुमार की शादी होने वाली थी और उससे पहले मंगलवार को उसका तिलक था। तिलक की रस्म खत्म होने के बाद दूल्हा बजरंगी ने शादी की खुशी में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सामने कुर्सी पर बैठी उसकी मां तारामुनी कुंवर (72) को जा लगी। गोली लगने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
लोगों ने खून से लथपथ महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे प्राथमिक इलाज के बाद पटना भेज दिया गया। बताया जाता है कि पटना जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संदेश के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में बुधवार की रात बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई है कि अवैध हथियार से गोली चलाई गई थी। पुलिस उस अवैध हथियार की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story