भारत

अपनी दुल्हन की फोटो खिंचवाने पर अड़े थे दूल्हे राजा दोस्तों के साथ, फिर...

Admin4
15 Jun 2023 2:07 PM GMT
अपनी दुल्हन की फोटो खिंचवाने पर अड़े थे दूल्हे राजा दोस्तों के साथ, फिर...
x
देखें VIDEO...
प्रतापगढ़। जयमाल के स्टेज पर दूल्हे के दोस्तों के साथ चश्मा लगाकर फोटो खिंचवाने से दुल्हन ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पंचायत के बाद शादी टूट गई।
मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव के राम किशोर वर्मा की पुत्री का विवाह जौनपुर जनपद के सकरा लोदा का पुरवा गांव के अमर जीत वर्मा के पुत्र राम सिंह के साथ तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हरखपुर में बारात आई। द्वारचार आदि संपन्न होने के बाद रात में जयमाल हुआ। दोनों पक्ष के लोग मंच पर बारी बारी आशीर्वाद देकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी बीच दूल्हे के दोस्त मंच पर आ गए तो दूल्हे ने दुल्हन से काला चश्मा लगाकर दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा,इसे दुल्हन ने मना कर दिया। उसके घर वाले भी इस बात का विरोध करने लगे। गुस्साए दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। रात भर मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी।
इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित बरातियों को बन्धक बना लिया, दूल्हे को एक पेड़ में बांध दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने घटनाक्रम बताया। दूल्हे पक्ष पर दहेज का भी आरोप लगाया। काफी देर तक पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष के लोगों के खर्च देने पर तैयार हुई। इसके बाद शादी टूट गई। थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद शादी टूट गई है। लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष का जो खर्च हुआ है उसे देंगे।
Next Story