
x
लोग रह गए हैरान.
नारनौल: नारनौल में देर रात दूल्हे की निकासी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मोहल्ला खड़खड़ी निवासी निरंजन चौहान के बेटे नितेश की शादी के लिए रात को निकासी निकाली जा रही थी. निकासी जब किलारोड पहुंची तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने नाचते-गाते बातारियों को टक्कर मार दी. हादसे से बारात में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज थी कि दो से तीन लोग कार से लटकते हुए एटीएम बूथ तक पहुंच गए. कार एटीएम में जा घुसी जिससे बूथ के शीशे टूट गए और सुबह तक वहां खून के निशान दिखाई दिए. कार ने दूल्हे की बग्गी को भी टक्कर मारी लेकिन दूल्हा बाल-बाल बच गया.
हादसे में 18 वर्षीय मोहित, 22 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र शिवचरण, 52 वर्षीय हरजी, 20 वर्षीय गुनगुन पुत्री शिवचरण, 25 वर्षीय सुनील पुत्र सुधीर, 22 वर्षीय निशांत पुत्र निरंजन चौहान और 16 वर्षीय पुनीत चौहान घायल हुए. इनमें मोहित और हरजी की हालत गंभीर बताई गई है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है.
नागरिक अस्पताल पास होने के कारण अधिकांश घायलों को समय पर इलाज मिल गया और उन्हें बाद में घर भेज दिया गया. घटना के बाद शादी की खुशियों में अचानक मायूसी छा गई. मौके पर जुटे लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया. जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे निकासी में कार घुसने की सूचना मिली थी. सात लोग घायल हुए थे और मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





