शादी से पहले दूल्हे ने गंवाया पैर, दुल्हन ने उठाया ये कदम!

हरदोई: असल जिंदगी की कहानियां कभी-कभी फिल्मों को भी मात देती हैं। जमुका गांव की सरोजिनी और उसके मंगेतर आदित्य की कहानी ऐसी ही है। यह आपको राजेन्द्र कुमार की फिल्म आरजू या शाहिद कपूर वाली विवाह की याद दिला देगी। सरोजिनी और आदित्य की शादी पिछले साल तय हुई। इस साल 12 मई को फेरे होने थे लेकिन एक अप्रैल को हादसे में आदित्य घायल हुए और जान बचाने को उनका एक पैर घुटने से काटना पड़ा। रिश्तेदारियों में खुसर-फुसर शुरू हुई तो सरोजिनी अड़ गई। बोली-फेरे तो उन्हीं संग लूंगी। शादी के बाद उनका पैर कट जाता तो...? कोई जवाब नहीं था। 12 मई को आदित्य सरोजिनी को ब्याह लाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





