भारत

OMG! दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को कर लिया था KISS, बवाल के बाद अब आई ये खबर

jantaserishta.com
30 May 2024 6:24 PM IST
OMG! दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को कर लिया था KISS, बवाल के बाद अब आई ये खबर
x

सांकेतिक तस्वीर

मामले में नया ट्विस्ट आया है।
हापुड़: यूपी के हापुड़ से शादी-बारात का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले लड़की के दरवाजे पर एक बारात पहुंची थी। बारात का लड़की वालों ने खूब सत्कार किया था। इसके बाद शादी की रस्मे शुरू हो गई थी। जयमाल के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस कर लिया था। ये देखकर लड़की और लड़के पक्ष में विवाद हो गया था। बारात को तुरंत वापस कर दिया गया था। अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है। जिस दूल्हे ने लड़की का माथा चूमा था, आखिरकार दुल्हन को उसी के पास जाना पड़ा। दुल्हन घर से भागकर दूल्हे के घर पहुंची और उसी के साथ शादी कर ली। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते थे। दोनों एक-दूसरे को बचपन से प्यार करते थे।
23 मई की रात अशोक नगर में हापुड़ के ही मोहल्ला सुभाष नगर व शिवनगर से दो सगी बहनों की बारात आई थी। बड़ी बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। जबकि छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में शामिल लोगों का वरमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने किस कर दिया। उस दौरान दुल्हन की बड़ी बहन जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी वह भी स्टेज पर मौजूद थी। इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी डंडे, सरिये चलने लगे और पथराव भी शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की दोपहर तक दोनों पक्ष थाने में जमा थे और मामले में समझौता हो गया।
जयमाल के दौरान जिस दूल्हे ने दुल्हन का माथा चूमा था, उसी के लिए दुल्हन का प्रेम जाग गया। जिस दिन दुल्हन की शादी होनी थी उसके अगले दिन युवती दूल्हे के घर पहुंच गई। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। दोनों अपने-अपने घरों से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही रहते हैं। दूल्हे के बारात लौटा ले जाने के बाद दुल्हन ने उसी के साथ शादी करने की ठानी। दुल्हन पहले दूल्हे के घर पहुंची, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story