भारत

सुहागरात पर दूल्हे को मिला धोखा...दुल्हन ने मचा दिया तहलका, सबके उड़े होश

jantaserishta.com
3 March 2024 2:23 PM IST
सुहागरात पर दूल्हे को मिला धोखा...दुल्हन ने मचा दिया तहलका, सबके उड़े होश
x

सांकेतिक तस्वीर

युवक बेरोजगार है।
बागपत: बागपत में शादी के बाद आई दुल्हन ने तीन दिन तक दूल्हे को बहाने कर उसे पास नहीं फटकने दिया। सुहागरात मनाने से मना कर दिया। इसके बाद चौथे दिन रात में ही दुल्हन लाखों रुपए की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बे में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कस्बे का एक युवक बेरोजगार है। बेरोजगार होने के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी। पिछले माह उसने कस्बे के ही एक व्यक्ति से शादी कराने को कहा। उसने उसकी मुलाकात हरियाणा के यमुनानगर में लुटेरी दुल्हन के परिजनों से करा दी।
तय हुआ कि शादी सामाजिक स्तर पर नहीं होगी। दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। शादी का पूरा खर्च युवक को उठायेगा। इसके बाद युवक 27 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर दुल्हन को घर ले आया। तीन दिन दुल्हन उसके घर रही, लेकिन बहाने कर उसे पास नहीं फटकने दिया। एक मार्च की रात में वह घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई है। युवक का आरोप है कि वह घर से डेढ़ लाख रुपए की नगदी सोने का गले का हार, अंगूठी, कानों के कुंडल, चांदी की पाजेब और छल्ला आदि जेवरात ले गई। कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई है।
करीब छह माह पहले ऐसी ही घटना बसी गांव के अविवाहित के साथ भी घटी थी। उसकी भी शादी नहीं हो पा रही थी। वह भी हरियाणा से कोर्ट मैरिज कर दुल्हन लाया था। अगले रोज ही दुल्हन घर से हजारों रुपए की नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फुर्र हो गई थी। पुलिस को तभी घटना की सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस आज तक भी उस लुटेरी दुल्हन का सुराग नहीं लगा सकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story