भारत

दूल्हे ने दुल्हन के साथ की आपत्तिजनक हरकत, टूट गई शादी

jantaserishta.com
14 March 2024 3:16 PM IST
दूल्हे ने दुल्हन के साथ की आपत्तिजनक हरकत, टूट गई शादी
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़े बुजुर्गों के बीच शादी की रस्म पूरी कराने की बातचीत चलने लगी।
संभल: यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में आई बारात में वरमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस पर गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं युवती के पिता ने भी बारात वापस ले जाने के बाद दिया। काफी मशक्कत के बाद भी जब दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो इस पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि इसके बावजूद मामला नहीं निपटा और आखिरकार दूल्हे को बैरंग बारात लेकर वापस लौटनी पड़ी।
ये घटना ऐचोड़ाक कंबोह थाना क्षेत्र के इशेपुर मुंड गांव का है। जहां एक एक युवती की शादी दूसरे गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ। बुधवार रात तय समय से बारात लेकर दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंच गया। बारात के स्वागत के बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। तभी दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा कर किस कर लिया। इससे दुल्हन गुस्सा हो गई। उसने अपने साथ हुई हरकत के बारे में अपने परिजनों को बताया और शादी करने से इनकार कर दिया। यह जानकारी जब दुल्हन के पिता को हुई तो उसने भी शादी करने को मना कर दिया और बारात वापस लेकर जाने को बोल दिया।
इससे लड़के वालों में हड़कंप मच गया। दोनों तरफ से बड़े बुजुर्गों के बीच शादी की रस्म पूरी कराने की बातचीत चलने लगी। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस बीच किसी ने इस बात की जानकारी ऐचोड़ा कंबोह थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक पूनम राठी ने दोनों के घरवालों से आपस में बात कर समझौता कराने की बात की लेकिन विफल रहा। देर रात तक दोनों तरफ के बीच बैठक में ये फैसला हुआ कि जो लड़की पक्ष ने दहेज दिया है वह सारा सामान वापस दिया जाए साथ ही जितना खर्च बारात के स्वागत में खाने पर खर्च हुआ वह भी दिया जाए। इस पर सहमति के बाद बारात बिन दुल्हन के हि वापस अपने गांव लौट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story