भारत
दूल्हे ने की बीयर की डिमांड, दुल्हन के जीजा ने कर दी पिटाई
jantaserishta.com
22 April 2024 7:38 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
झांसी: बारात आने के पहले दुल्हन ने रविवार शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि बारात आने से पहले दूल्हे ने दहेज में 8 लाख रुपए की मांग रख दी। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन के घर पहुंचकर परिजनों से अभद्रता की, बल्कि दुल्हन के जीजा के साथ मारपीट कर दी। इधर दूल्हा पक्ष आरोप को बेबुनियाद बताते हुए शादी के लिए तैयार है। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनो पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी संतोष कश्यप के बेटे विशाल की शादी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाल कालोनी में तय हुई थी। सगाई व फलदान कार्यक्रम पहले हो चुका था और 21 अप्रैल की शादी थी। लेकिन शादी के चंद वर-वधु पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से स्पष्ट इंकार कर दिया।
दुल्हन के परिजनों की माने तो शादी के समय दहेज आदि की कोई मांग नहीं की गई थी। लेकिन फलदान में उनकी मांग हुई तो पूरी कर दी गई। सात फेरों से पहले दूल्हे का दुल्हन के जीजा से विवाद होने पर उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद दूल्हा साथियों संग घर आया, जहां उसने दहेज में 8 लाख रुपए की मांग की। परिजनों ने दूल्हे को समझाते हुए उसे चाय-नाश्ता दिया तो वह बीयर की मांग करने लगा। इतना ही नहीं दुल्हन को मंडप पर लाने की बात कहते हुए उसे ससुराल ले जाने की दबाव बनाने लगा। मना करने पर सभी को बेइज्जत करने लगा। इस पर दुल्हन ने शादी से स्पष्ट इंकार कर दिया। इधर दूल्हे के पिता संतोष ने दुल्हन पक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दहेज में 8 लाख रुपये की कोई मांग नहीं की गई है।
दूल्हा रिश्तेदार संग मैरिज हॉल में इंतजाम देखने गया है। वहां दुल्हन पक्ष से लोग विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने कहा कि वह शादी के लिए तैयार है। लेकिन दुल्हन का जीजा शादी नहीं होने दे रहा। थाना प्रभारी सीपरी बाजार जितेन्द्र कुमार कहते हैं कि शादी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। इसको लेकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जबकि दूल्हा पक्ष शादी को तैयार है। मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsझांसीझांसी न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़बीयर की डिमांडबीयरदूल्हे ने की बीयर की डिमांडदुल्हन के जीजा ने कर दी पिटाईJhansiJhansi NewsJharkhandJharkhand Newsbeer demandbeergroom demanded beerbride's brother-in-law beat him up
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





