भारत

दूल्हे ने दुल्हन बदली, नशे में था सन्न रह गए मेहमान

Nilmani Pal
25 Feb 2025 7:09 AM IST
दूल्हे ने दुल्हन बदली, नशे में था सन्न रह गए मेहमान
x
पोधे पूरी कहाबत

यूपी। बरेली में एक शादी समारोह से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हे की हरकत देखकर हंगामा मच गया। दूल्हा नशे में था, जिसके चलते दूल्हे ने दुल्हन की जगह उसकी सहेली के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद मनपसंद लड़की से शादी करने की बात कही। इतना ही नहीं जयमाल स्टेज से ही दहेज की मांग करने लगा। ये देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शादी में हुए हंगामे को लेकर लड़की के पिता ने 112 डायल करके पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां पुलिस ने दूल्हे पर दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरया गांव के रविंद्र कुमार की शनिवार की रात बारात आई थी। शादी समारोह एक मैरिज लॉन में रखा गया था। लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। नाश्ते के बाद जयमाल की रस्म शुरू की गई। जयमाल के दौरान दूल्हे ने अजीब-अजीब हरकतें शुरू कर दीं। जिसके चलते शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। दूल्हा नशे में था, इसकी जानकारी पहले किसी को नहीं हुई। दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दूल्हा जब वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ा तो वह लड़खड़ाने लगा। दूल्हे ने दुल्हन की जगह उसकी सहेली के गले में वरमाला डाल दी।

दूल्हे ने इसके बाद स्टेज से ही मनपसंद लड़की के साथ शादी करने की बात करनी शुरू कर दी और दहेज मांगने लगा। दूल्हे की बदतमीजी देखकर दुल्हन ही नहीं शादी में मौजूद सभी हैरान रह गए। दुल्हन ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। शादी में हंगामा देखकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। नाराज लड़की वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। थाने में दुल्हन के पिता ने लड़के वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में शादी में हुआ खर्च मांगा। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दहेज समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।


Next Story