भारत

82 साल की उम्र में बने दूल्हा, 38 साल की महिला से रचाई शादी

jantaserishta.com
6 March 2022 2:07 PM IST
82 साल की उम्र में बने दूल्हा, 38 साल की महिला से रचाई शादी
x
बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है.

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है. यह शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि दूल्हे की उम्र 82 साल और दुल्हन की 38 की है. अपने से आधी उम्र की महिला से बुजुर्ग ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज की. जहां दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है.

बुजुर्ग पीडब्ल्यूडी विभाग में सेक्शन हेड पद से रिटायर्ड हैं, वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते थे. उन्होंने एडीएम के पास विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था. इसमें पुरुष की उम्र अधिक है, जबकि महिला की उम्र कम है. लिहाजा आवेदन पर विचार करते हुए विधि संगत विवाह कराया गया है.
इस विवाह में दूल्हे की उम्र लगभग 82 साल और दुल्हन की करीब 38 साल बताई जा रही है. एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि दोनों ने ही अपनी जानकारी डिस्क्लोज न करने का अनुरोध किया था और दोनों के आवेदन अनुसार हमारे द्वारा विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है.
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत के बाद से अकेली रह रही थी और बुजुर्ग भी रिटायरमेंट के बाद से अकेले रह रहे थे. उनकी करीब 30 हजार रुपये महीने की पेंशन आती है और यही इनका सहारा है. महिला के बच्चे भी हैं लेकिन उसके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं था. इसलिए दोनों ने सहमति से एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है.
यह शादी पूरे इलाके में बेहद चर्चा हैं. बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी के बाद नव दंपति बेहद खुश दिखे. इस दौरान दोनों तरफ के करीबी लोग ही शामिल थे. लेकिन इस दौरान एडीएम कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story