शख्स के हाथों से छूटा ग्राइंडर, एक हाथ को काटते हुए सीने को चीर दिया, बाहर से दिख रहा था 'दिल', फिर...

प्रयागराज. एक छोटी सी गलती किस कदर जान पर आफत बन आती है, ऐसा ही उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (Prayagraj) के रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है. धूमनगंज इलाके में रहने वाले जय सिंह यादव प्राइवेट काम करते हैं. लोहे की रॉड काटने वाले ग्राइंडर को दोनों हाथों से पकड़ने के बजाय वह एक हाथ से पकड़कर कुछ काट रहे थे. इस दौरान बड़ा हादसा हो गया और बिजली से चलने वाला ग्राइंडर हाथ की पकड़ से छूट गया. फिर क्या था ग्राइंडर ने उनके एक हाथ को काटते हुए सीने को चीर दिया. लोहे की प्लेट से सीना इस कदर कटा की दिल बाहर नजर आने लगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





