भारत

'पैसा डबल कर दूंगा' का लालच...300 करोड़ की हुई ठगी

jantaserishta.com
12 April 2022 5:13 PM IST
पैसा डबल कर दूंगा का लालच...300 करोड़ की हुई ठगी
x
अब इन 6 आरोपियों की 14 करोड़ 46 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है.

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जल्द ही, ठगों पर 'बाबा का बुलडोजर' चलेगा. 18 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच देकर, 300 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने एक कंपनी के डायरेक्टर सहित, 6 आरोपियों को अरेस्ट किया था. अब हापुड़ के डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने, बहादुरगढ़ थाना इलाके के आरोपी अशोक के ठगी करके खड़े किए गए करोड़ों रुपये के साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है.

दरअसल, 'निफ्टेक ग्लोबल कंपनी' के डायरेक्टर सहित 6 आरोपी, दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को 18 महीने में धन दोगुना करने का लालच देकर, धोखाधड़ी करते थे. ऐसा करके इन्होंने लगभग 300 करोड़ रुपये की ठगी की थी. अब इन 6 आरोपियों की 14 करोड़ 46 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों के रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ, जनपद हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर सहित कई जिलों में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने अभी तक आरोपियों की लगभग 21 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है. जिस पर अब 'बाबा का बुलडोजर' चलेगा.
गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार 2.0 बनने के बाद से अपराधियों, माफिया और दबंगों की शामत आ गई है. कानून तोड़ने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ 'बाबा का बुलडोजर' कहर ढा रहा है. दोबारा सरकार बनते ही, अब तक प्रदेश में कई भूमाफियाओं की अवैध इमारतों पर 'बाबा का बुलडोजर' चल चुका है. ऐसी अवैध इमारतों को ध्वस्त कर कब्जाई जमीन मुक्त कराई जा चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story