भारत
अपना डंका बजा चुके भारतीय रेसलर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंची, मंच से कही बड़ी बात
jantaserishta.com
11 March 2024 8:28 AM IST

x
फाइल फोटो
द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
छतरपुर: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, खली हाल ही में बाबा बागेश्वर के दरबार में पहुंचे थे, जहां 151 सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हुआ था। वहां कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। मंच से खली ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पर्चा निकालने वाली बात भी बताई।
द ग्रेट खली ने मंच से सीएम मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा, 'पता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहां-कहां से ढूंढ़ कर लाते हैं ऐसे ईमानदार और डेडिकेटेड लोग... जो भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम करते हैं। वह कोने-कोने से लोगों को खोजकर लाते हैं जो देश के लिए कुछ करना चाहता है।'
बाबा बागेश्वर के बारे में बोलते हुए द ग्रेट खली ने कहा, 'आज के तारीख में एक शादी कराना ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन महाराज जी 151 बेटियों की शादी करा रहे हैं। वह सिर्फ शादी नहीं करा रहे बल्कि सभी बेटियों को घर में इस्तेमाल करने के लिए सामान भी दे रहे हैं। मैंने अपनी लाइफ में ऐसा कोई प्रोग्राम नहीं देखा।'
द ग्रेट खली ने आगे कहा, 'जिसका कोई नहीं होता उसका परमात्मा होता है। मैं पूरी दुनिया में गया हूं लेकिन जो अनुशासन यहां है वैसी मैंने कभी नहीं देखी। कोई भागदौड़ नहीं है, सब लोग आराम से सत्संग सुन रहे हैं। मेरा पर्चा निकाला है (बाबा बागेश्वर ने) कि भाई द ग्रेट खली आपको आना है... कोई सोच भी नहीं सकता था कि ग्रेट खली भी बागेश्वर धाम आएंगे लेकिन जब महाराज जी का आदेश हो तभी यहां आया जा सकता है।' गौरतलब कि धीरेंद्र शास्त्र ने 151 लड़कियों का विवाह कराया है। इस कार्यक्रम में कई मशहूर लोग शामिल हुए। सीएम मोहन यादव, सोनू निगम, खेसारी लाल यादव, द ग्रेट खली, कुमार विश्वास, समेत कई बड़ी हस्तियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
Tagsद ग्रेट खलीदलीप सिंह राणाबाबा बागेश्वरधीरेंद्र शास्त्रीThe Great KhaliDalip Singh RanaBaba BageshwarDhirendra Shastri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





