भारत

शादी में ग्रैंड एंट्री की हो रही तारीफ, दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर पहुंची दुल्हन

jantaserishta.com
14 Dec 2021 12:13 PM IST
शादी में ग्रैंड एंट्री की हो रही तारीफ, दूल्हे को स्कूटी पर बैठाकर पहुंची दुल्हन
x
अब तक आपने घोड़ी या बुलेट पर दुल्हन की एंट्री देखी-सुनी होगी, लेकिन...

फिरोजाबाद: अब तक आपने घोड़ी या बुलेट पर दुल्हन की एंट्री देखी-सुनी होगी, लेकिन फिरोजाबाद में एक दुल्हन ने स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाला स्थल पर ग्रैंड एंट्री की. रामपुर गांव में एक दुल्हन अपनी स्कूटी पर दूल्हे को बैठाकर जयमाला पांडाल में पहुंची. जब दुल्हन जयमाला स्थल पर आई तो वहां मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर तालियों से उसका स्वागत किया.

रामपुर गांव में जयमाला स्थल पर गांव के लोग व रिश्तेदार दुल्हन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तभी दुल्हन की स्कूटी पर एक धमाकेदार एंट्री हुई और वहां बैठे सभी लोग दुल्हन की इस एंट्री को देख चौंक गए क्योंकि दुल्हन अपने दूल्हे को बैठाकर खुद स्कूटी चलाकर जयमाला स्टेज तक पहुंची.
दूल्हा और दुल्हन के पहुंचते ही ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने ताली बजाकर व पुष्पवर्षा कर दोनों का स्वागत भी किया. बताया जा रहा है कि रामबहादुर उर्फ पप्पू के पुत्र राहुल की शादी दिल्ली के शाहदरा निवासी अभिलाषा राम की पुत्री काजल के साथ तय हुई थी. राहुल और काजल आपसे में पहले से ही परिचित थे.
काजल रविवार की शाम अपने रिश्तेदारों व पड़ोसियो के साथ रामपुर निवासी एक रिश्तेदार के घर आ गई थी. वहीं से करीब 100 मीटर की दूरी पर दुल्हन काजल अपने दूल्हे को जयमाला पंडाल तक स्कूटी पर ले गई. अपने दूल्हे को लेकर पहुंची दुल्हन की ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने जमकर प्रशंसा की.
दुल्हन काजल का कहना है कि मुझे और मेरे पति को अपनी शादी यादगार बनानी थी, इसलिए मैं खुद उन्हें स्टेज तक ले गई और आज के जमाने में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story