भारत

पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, कई प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा

jantaserishta.com
17 Dec 2025 5:03 PM IST
पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, कई प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
x
नई दिल्ली: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों के बीच यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई।
मुलाकात के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के प्रमुख बिंदु में अवसंरचना विकास, शहरी नियोजन, सड़क संपर्क, जनकल्याणकारी पहल और केंद्र सरकार, राज्य सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समन्वित प्रयासों से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।
राज्यपाल कटारिया ने सतत विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
पंजाब और चंडीगढ़ के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ये मुलाकातें काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने संसद भवन में पंजाब के राज्यपाल का स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से आज नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीयतापूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null