भारत

कर्नाटक के राज्यपाल ने संयुक्त सत्र को किया संबोधित, राज्य को देश में सबसे प्रगतिशील बताया

jantaserishta.com
10 Feb 2023 4:57 PM IST
कर्नाटक के राज्यपाल ने संयुक्त सत्र को किया संबोधित, राज्य को देश में सबसे प्रगतिशील बताया
x

फाइल फोटो

बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्य विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि कर्नाटक देश में सबसे प्रगतिशील राज्य है। राज्यपाल ने अपने 34 पृष्ठ के भाषण में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में, कर्नाटक सभी क्षेत्रों में सबसे प्रगतिशील है। राज्य सफलतापूर्वक विकास कर रहा है और लोगों की भलाई के लिए प्रयास कर रहा है।
उन्होंने विधायकों से आगे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक और गुणात्मक चर्चा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार, मुझे विश्वास है कि राज्य 'अमृत काल' के अगले 25 वर्षों के लिए निर्धारित प्रगति के पथ पर चलेगा।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्रालय के साथ 50:50 की साझेदारी में नौ रेल परियोजनाओं को हाथ में लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने गोहत्या निषेध अधिनियम को पशु संपदा की रक्षा के लिए लागू किया है।
कमजोर, बीमार और अनाथ पशुओं की सुरक्षा के लिए गोशालाओं का निर्माण किया गया है, जिनकी देखभाल किसान नहीं कर सकते हैं। हालांकि, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने पहले दिन के संयुक्त सत्र को छोड़ दिया और प्रजाध्वनी यात्रा में भाग लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेंगे।
कर्नाटक की 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 17 फरवरी को अपनी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story