राज्यपाल ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में गोवा में आयोजित हुए रोल बॉल राष्ट्रीय खेलों में विजेता रहे राजस्थान के खिलाड़ियों से मुलाकात की। रोल बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री मनोहर कांत के नेतृत्व में मिले इन खिलाड़ियों में पुरुष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक प्राप्त किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने रोल बॉल में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाली पुरुष और महिला टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों से ही मानवीय मूल्यों और सामूहिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण ही प्रदान नहीं करते बल्कि इनसे मानसिक तथा शारीरिक विकास भी होता है। उन्होंने रोल बॉल खेल के जरिए राजस्थान को विश्व—स्तर पर अग्रणी करने के लिए भी खिलाड़ियों का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






