राज्यपाल ने रात दो बजे बुलाई विधानसभा की बैठक, सामने आई ये वजह!

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सिर्फ टाइपिंग की गलती के कारण विधानसभा का सेशन रात 2:00 बजे शुरू होगा. दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से राज्यपाल को विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें 7 मार्च (सोमवार) 2 PM की जगह 2 AM टाइप हो गया था. आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दोपहर में राज्य के मुख्य सचिव को बातचीत करने के लिए बुलाया था, लेकिन आला अफसर राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचे. इसी के बाद राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है. लेकिन रात 2:00 बजे सत्र शुरू करने का प्रस्ताव उन्हें अस्वाभाविक लग रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





