भारत
बिहार दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी लोगों को शुभकामनाएं
jantaserishta.com
22 March 2023 10:52 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है। बिहार दिवस पर राज्यपाल आर्लेकर ने अपने शुभकामना संदेश में बिहारवासियों और प्रवासी बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा ज्ञान, साधना, अहिंसा, करुणा और प्रेम की पावन भूमि है। इसी कारण यह देव भूमि भी है। इस राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है तथा भारत के निर्माण और विकास में इसका अद्वितीय योगदान रहा है।
उन्होंने इस मौके पर लोगों से बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए इस राज्य और देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने लोगों को बिहार दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि विश्व को प्रथम लोकतंत्र, अहिंसा, सदभाव, करूणा व प्रेम का संदेश देने वाला, ज्ञान और संघर्ष की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
Tagsबिहार दिवसबिहारबिहार न्यूज़बिहार राज्यपालबिहार मुख्यमंत्रीBihar DayBiharBihar NewsBihar GovernorBihar Chief Minister
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





